आर्थिक राशिफल: 18 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल: 18 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:
विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक हो सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ:
व्यापार में साझेदारों से तनाव हो सकता है। सांयकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। रात्रि में मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:
संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। दिनभर भागदौड़ करने के बाद सायंकाल में कुछ राहत मिलेगी। शुभ चिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। इनवेस्टमेंट में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरूष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे।

सिंह:
कोई नया काम शुरू करने में या कॉन्ट्रैक्ट में जल्दबाजी न करें। आपने रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा।

कन्या:
आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।

तुला:
आपको आज का दिन विशेष शुभकारक है। वरिष्ठ व्यक्ति आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें।

वृश्चिक:
नयी प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

धनु:
विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। राशि का स्वामी बृहस्पति एकादश में कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रूकावट उत्पन्न कर सकता है।

मकर:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद के मामले में परेशानी आ सकती है।

कुंभ:
आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के साझेदारों तथा भाई बंधुओं से तनाव हो सकता है।

मीन:
आज धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

Related News