आर्थिक राशिफल: 24 सितंबर 2018 दिन- सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल: 24 सितंबर 2018 दिन- सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार क लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ:
आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए।

मिथुन:
आज आपका समय आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति केा देखकर सभी हैरान होंगे। आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखें।

कर्क:
आज व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, खर्च बढ़ सकता है।

सिंह:
कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में आलस्य व आराम को त्याग दें, लाभ होगा।

कन्या:
बिजनस के लिए भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला:
आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक:
आज मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।

धनु:
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में रिसर्च का फायदा मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।

मकर:
आज सामाजिक, धार्मिक कार्यों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहचाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे।

कुंभ:
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-नियात के व्यवसाय आरम्भ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी।

मीन:
उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

Related News