आर्थिक राशिफल : 25 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 25 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

 

मेष:
आज शाम तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाजिक कार्यो में धन खर्च करने से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:
किसी नई योजना में ध्यान लगा रहेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा साथियों से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन:
किसी रचनात्मक कार्य को करने में दिन बीता सकता है। मनपसंद काम करने का अवसर मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अधिकारियों का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:
लगन के साथ किये गए काम में सफलता मिलेगी। अधूरे काम निपट जाएंगे। ऑफिस में आपके अनुरूप माहौल बन जाएगा। कार्य में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

सिंह:
अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, संभलकर रहें। रात्रि का समय किसी शुभ कार्य में व्यतीत हो सकता है।

कन्या:
भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और सुधार होगा। व्यवहार में सावधानी बरतें।

तुला:
कार्यालय से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में परिवार और आस-पास के लोगों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक:
आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत रहेगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यशील बने रहें। नौकरी या व्यापार में कुछ नया करने से आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:
बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से अलग कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं, फायदा मिलेगा। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। कोई नया मौका हाथ लग सकता है।

मकर:
साझेदारी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से मन में उथल-पुथल की स्थिति रह सकती है, धैर्य से काम लें।

कुंभ:
व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं नहीं तो इसका नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसला सोच-समझकर और अनुभवी व्यक्तियों से सलाह के बाद लें तो बेहतर रहेगा।

मीन:
व्यापार में जोखिम उठाने से लाभ प्राप्त हो सकता है, आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्य में आ रही परेशानियों को ठीक करके धैर्य के साथ समस्याओं को सुलझा सकते हैं।

Related News