आर्थिक राशिफल: 26 सितंबर 2018 दिन-बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल: 26 सितंबर 2018 दिन-बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
रुके हुए कार्य की प्रगति होगी। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। संध्याकाल से लेकर रात्रि तक राजनैतिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।

वृषभ:
आर्थिक लाभ का योग है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ सकता है, अगर आपके प्रमोशन की बात चल रही है तो आज इस विषय में प्रगति होगी।

मिथुन:
अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। पारिवारिक जीवन में उलझन का प्रभाव आपके काम पर भी हो सकता है, संयम से काम लें।

कर्क:
परिवार में आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव रहने वाला है। कड़ी मेहनत और बाजार के समर्थन से घर के मुखिया को बड़ी धन राशि प्राप्त होने का योग बन रहा है। धन संबंधी कुछ योजनाएं बन सकती है, जिनका लाभ भविष्य में अच्छा मिलेगा।

सिंह:
दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। अधिकारियों का सहयोग और बुजुर्गों के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति या धन प्राप्ति की संभावना का योग बन रहा है।

कन्या:
आय और व्यय से संबंधित मसलों में विवाद हो सकता है। आज कालाबाजारी, धोखाधड़ी या छल के माध्यम से धन की हानि हो सकती है।

तुला:
शुक्र के प्रथम भाव में होने के कारण व्यापार का माहौल अच्छा रहेगा। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक:
व्यापार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बिगड़े हुए काम बनेंगे, सभी चीज पुनः सामान्य रूप से कार्य करने लगेंगी।

धनु:
कुछ मामलों से परेशानी हो सकती है। किसी अपने के विश्वासघात करने से परस्थिति विपरीत होगी। उत्तेजना में आकर कोई निर्णय न ले, हानि हो सकती है।

मकर:
काम और व्यापार में साझेदारों के कारण अच्छे व्यावसायिक संबंध विकसित होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व्यय का योग है।

कुंभ:
ईमानदारी और विश्वास से रिश्ता बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में नए संबंध विकसित होंगे। आय-व्यय के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

मीन:
अपने प्रियजनों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। दिन के मध्य से लेकर सायंकाल तक किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। अपनी सेहत और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

Related News