आर्थिक राशिफल : 06 दिसंबर 2018 दिन- गुरुवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 06 दिसंबर 2018 दिन- गुरुवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल
मेष:
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा।

वृषभ:

आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी।

मिथुन:
आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है।

कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। शान-शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी।

कन्या:
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको स्वार्थ ही समझेंगे।

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपका मन परेशान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं, मेहनत करते रहें सफलता जरूर मिलेगी। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

धनु:
विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मकर:
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

कुंभ:
आज का दिन बुद्धि-विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख से आनंद मिलेगा। आज यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।

मीन:
बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।

Related News