आर्थिक राशिफल : 07 नवंबर 2018 दिन- बुधवार, आज आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 07 नवंबर 2018 दिन- बुधवार, आज आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

 

मेष:
राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। कोई अच्छी डील हो सकती है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:
आपका ध्यान नई योजनाओं में रहेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहयोग मिलेगा।

मिथुन:
दिन काफी रचनात्मक रहेगा। किसी रचनात्मक काम में दिन बीतेगा। जो आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही काम करने को मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग मिलेगा।

कर्क:
दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं होंगी।

सिंह:
आज आप खूब व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या:
लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। कार्यव्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

वृश्चिक:
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा । दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा।

धनु:
दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मकर:
आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें।

कुंभ:
व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन:
दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप इच्छित सफलता पा सकते हैं।

Related News