आर्थिक राशिफल : 14 नवंबर 2018 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 14 नवंबर 2018 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृषभ:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।

मिथुन:
आज कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नए कार्यों में विनियोग करेंगे। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। वाहन खराब होने से अकस्मात खर्चा बढ़ सकता है।

कर्क:
भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बुद्धि विवेक, नए-नए कार्यों की खोज में लगेगी। दूसरों की कमियां खोजना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।

सिंह:

आज बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त होगा। गरीबों की सहायता और कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहेंगे। आपकी रूचि धर्म-अध्यात्म में लगेगी।

कन्या:
आज राशि से पंचम भाव में चंद्रमा राज्य विजय कारक है। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं।

तुला:
अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, उत्तरदायित्व बढ़ेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:
दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को उजागर न करें तो रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर:
निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा। यदि आपका कोई विवाद समाज में लंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा।

कुंभ:
आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रूचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन:
संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें।

Related News