आर्थिक राशिफल : 16 नवंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 16 नवंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल
मेष:
आज गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे की लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

वृषभ:

आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन:
व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे।

कर्क:
आज राशि स्वामी चन्द्र नवम भाव में कोष वृद्धि का संकेत दे रहा है। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह:

आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजनों से भेंट संभव है।

कन्या:
षष्ठम भाव में चन्द्रमा शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धिकारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।

तुला:
पंचम घर में चन्द्रमा के प्रभाव से राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।

वृश्चिक:

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

धनु:
आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा, लाभ मिलेगा। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मकर:
व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी परास्त होंगे।

कुंभ:

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें।

मीन:
बृहस्पति नवम भाग्य भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

Related News