अगर एन्जॉय करना चाहते हैं दशहरे की छुट्टियां, तो जरुर घूमकर आइये ये जगहें

img

पर्यटन डेस्क. दशहरा भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस दिन अच्छाई की बुराई पर जीत हुई थी। इस त्यौहार की हिन्दू धर्म में बड़ी मान्यता है। कुछ लोग दशहरे को श्रीराम रावण पर जीत की ख़ुशी में मनाते हैं। वहीं, कुछ इसे दुर्गा देवी द्वारा महिषासुर राक्षस के वध के तौर पर मनाते हैं।

दशहरे

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां आप अपनी दशहरे की छुट्टियों को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं क्योंकि भारत में हर जगह दशहरे का एक अपना ही महत्व है।

मैसूर, कर्नाटक

दशहरा वाले दिन मैसूर में एक जुलूस निकलता है। इस जुलूस को स्थानीय भाषा में जम्बू सवारी कहा जाता है। यही नहीं, यहां तो लोग दशहरा वाले ही दिन शोभायात्रा भी निकालते हैं, जिसमें कई लोग रंगबिरंगे परिधानों में तैयार होकर आते हैं और साथ में ही नाचते-गाते हैं। इसके अलावा मैसूर में अगले 10 दिन तक राजमहल 10,000 बल्बों की रोशनी में जगमगाता रहता है।

अहमदाबाद,गुजरात

अहमदाबाद शहर दशहरा अपने ही अलग ढंग से मनाता है। दरअसल, नवरात्रि के बाद दशहरा होता है। ऐसे में शहर भर में इस दिन गरबा खेला जाता है। इसके अलावा इन नौ दिनों तक पूरा शहर पूरे भक्तिमय वातावरण में डूबा रहता है। हर दिन देवी पूजा के बाद उनकी प्रतिमा के चारों ओर लोग रातभर गरबा करते हैं।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दशहरे की एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां नवरात्र से लेकर विजयदशमी तक आप तरह-तरह पंडालों का लुफ्त उठा सकते हैं।
कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

दशहरा हर शहर में एक अलग ढंग से मनाया जाता है। ऐसे में कुल्लू कैसे पीछे रहेगा। आपको बता दें, यहां दशहरा बड़े ही धूमधाम से और परंपराओं के साथ मनाया जाता है क्योंकि यहां नदी किनारे घास और लकड़ी को जलाकर नष्ठ करने की परंपरा है।

Related News