40 साल से बॉलीवुड पर राज करने वाली ये मशहूर Actress, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

img

मनोरंजन डेस्क. 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री माला सिन्हा आज 83 साल की हो गई हैं। माला सिन्हा ने सिनेमाजगत में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही हिंदी सिनेमाजगत में 40 साल तक राज किया। इतने लंबे वक्त में समय के साथ उनके लुक में भी बदलाव आता गया।

माला सिन्हा उस जमाने में दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। माला के बचपन का नाम आल्डा था। जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर पुकारते थे। वहीं माला के माता-पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहने लगे।

बताया जाता है माला सिन्हा को बॉलीवुड में स्थापित करने वाले केदार शर्मा ही हैं। फिल्मों में काम करने से पहले माला रेडियो के लिए गाती थीं। माला बेहद खूबसूरत थीं इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। सलाह मानकर माला मुंबई आ गईं। यहां उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा।

1957 में आई फिल्म ‘प्यासा’ की स्क्रिप्ट पहले मधुबाला के लिखी गई थी। किसी वजह से मधुबाला इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं और ये फिल्म माला सिन्हा को मिल गई। इस फिल्म ने माला की किस्मत बदल दी। माला सिन्हा ने जीनत अमान और परवीन बॉबी पर एक ऐसा कमेन्ट किया था, जिसे सुन ये दोनों अभिनेत्रियां नाराज हुई थीं।

Related News