डेंगू की चपेट में फिल्म अभिनेत्रियां, ये रिश्ता… फेम अभिनेत्री पड़ी बीमार

img

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभा रहीं अभिनेत्री नियति जोशी को डेंगू हो गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर ये दुखद खबर शेयर की है। नियति जोशी ने हास्पीटल के बेड से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा जल्द ही वापसी करूंगी। डेंगू हो गया है।

नियति जोशी से पहले मोहिसिन खान कार्तिक को डेंगू हुआ है। उन्होंने ट्वीट कर फैंस को जानकारी देते हुए लिखा डेंगू हो गया है। बाहर ज्यादा देर रुकने पर सर्तक रहे है। इंशाअल्लाह जल्द ही ठीक हो जाउगी। मोहसिन और नियति से पहले एक्टर जैन इमाम और ईशा सिंह को भी डेंगू होने की खबर सामने आई है।

बात करें नियति जोशी की तो वे शो में कार्तिक की सौतेली मां का रोल निभा रही हैं। नियति ने अभिनेत्री पारुल चौहान को रिप्लेस किया है। नियति जोशी के काम को लोग पसंद कर रहे हैं। कार्तिक नायरा की लव स्टोरी पर बेस्ड फैमिली शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे करने का जश्न मनाया है। ये शो सबसे लंबे चलने वाले शो की फेहरिस्त में शामिल हो गया है।

3000 एपिसोड पूरे करने की खुशी ने मेकर्स ने कई सारी पार्टियां रखी है। इस सेलिब्रेशन को धूमधाम से मनाया गया है। पार्टी में लीड एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने जमकर डांस किया है।

बात करें टीआरपी की तो ये रिश्ता… पिछले कई हफ्तों से नंबर वन शो बना हुआ है। लेकिन इस सप्ताह की बार्क रेटिंग में शो की टीआरपी डाउन हुई है। ये रिश्ता… तीसरे नंबर पर आ गया है। कुंडली भाग्य ने ये रिश्ता… को पहले नंबर से रिप्लेस किया है।

Related News