दिल्ली में बीच सड़क पर गोलीबारी, महिला पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

img

नई दिल्ली ।। भारत की राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ हैं। बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं है। आज सुबह-सुबह बदमाशों ने कार सवार एक महिला पर तोबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। फायरिंग में महिला को गोली लगी है।

घटना द्वारका सेक्टर 12 की है। बताया जा रहा है कि द्वारका के सेक्टर 12 की रहने वाली महिला किरण बाला अपनी कार से जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर 13 के गोलचक्कर के पास पहुंचीं तो पिछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

पढ़िए- DGP को लेटर लिखकर सिपाही पंकज ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताया कारण

इसमें से एक गोली गाड़ी के कांच तोड़ते हुए महिला के गले में जा घुसी। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को हॉस्पिटल में एडमिट कराया है, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो- फाइल

Related News