omg!! सालों तक मां ने बेटे से साथ कि ऐसी है हैवानियत, जानकर दंग रह जाएंगे आप

img

डेस्क ।। अमेरिका के टेक्सास में एक मां की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। कोर्ट ने महिला को 28 साल की जेल की सजा सुनाई है। महिला की करतूत के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।

टेक्सास में रहने वाले 37 साल की Tammi Bleimeyer ने अपने 9 साल के सौतेले बेटे पर उस वक्त से जुल्म करना शुरू कर दिया था जब वह महज पांच साल का था। Tammi ने बच्चे को एक कमरे में कैद कर चार साल तक उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया।

पढ़िए- पीएम इमरान खान की बहन को लगा तगड़ा झटका, 2,940 करोड़ रुपए का जुर्माना, नहीं चुकाने पर कुर्क होगी संपत्ति

कैद के दौरान Tammi ने बच्चे को न ठीक से खाना दिया न पानी। जानकारी के मुताबिक, वह उसे सिर्फ एक ब्रेड देती थी। वहीं, अगर उसने ये समय पर नहीं खायी तो उसे भी वापस लिया जाता था। इसके अलावा कपड़े भी नहीं दिए जाते थे।

मामले की जानकारी Tammi के सगे बेटे ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को कैद से मुक्त किया। वह बेहद दयनीय स्थिति में था। पुलिस ने उसे सीधे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स का कहना था कि अगर बच्चे को बचाया नहीं जाता तो शायद कुछ समय में उसकी मौत हो जाती। बता दें, टेक्सास कोर्ट में Tammi को 28 साल जेल की सजा सुनाई गई। वहीं, बच्चे को उसकी बायोलॉजिकल मां के पास भेज दिया है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News