गिरफ्तारी के डर से इस बड़े नेता ने खुद को मार ली गोली, पूरे देश में शोक की लहर..

img

नई दिल्ली ।। दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित पेरू देश के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, मनी लॉंड्रिंग के मामले में फंसे एलन गार्सिया को अरेस्ट करने उनके आवास पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस उन्हें अरेस्ट करती, इससे पहले ही एलन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि, उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में फौरन एडमिट कराया गया। उनकी हालत नाजूक बनी हुई थी। उनकी मौत की पुष्टि पेरू के वर्तमान राष्ट्रपति मार्टिन विजकार ने की है। बताया जा रहा है कि 69 वर्षीय पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया मनी लॉंड्रिंग के मामले में आरोपी हैं। पुलिस उनके आवास पर उन्हें अरेस्ट करने के लिए पहुंची थी।

पढ़िए-गैंगरेप की FIR दर्ज कराने थाने गई लड़की से पुलिस अफसर ने किया बलात्कार!

पुलिस अरेस्ट करती उससे पहले उन्होंने अपने सिर पर गोली मार ली। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी कासिमिरो उल्लो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। हॉस्पिटल के अफसरों का कहना है कि अभी उन्हें ऑपरेशन रूम में रखा गया है।

आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया दो कार्यकाल तक पेरू के राष्ट्रपति रहे। पहले कार्यकाल में 1985 से 1990 तक जबकि दूसरे कार्यकाल में 2006 से 2011 तक राष्ट्रपति रहे। एलन पर आरोप है कि उन्होंने ब्राजील के निर्माण टाइटन ओडेब्रेच से रिश्वत लिया था।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News