इस पूर्व मंत्री ने थामा शिवपाल का दामन, सपा को नहीं BJP लगा तगड़ा झटका

img

उत्तर प्रदेश ।। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में सपाई दिग्गजों के आने का सिलसिला जारी है। शिवपाल यादव में आस्था जताते हुए पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव ने पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

जय प्रकाश यादव की गिनती गोरखपुर के कद्दावर नेताओं में होती है। वह धुरियापार से विधायक रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के मंत्रीमंडल में उनको कृषि विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

पढ़िए- नेताजी से मुलाकात के बाद शिवपाल ने सपा के गढ़ में रखी जनसभा, पार्टी में मचा हड़कंप

पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव शिवपाल यादव के करीबी माने जाते रहे हैं। एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उनको गोरखपुर-महराजगंज क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था।

लेकिन ऐन वक्त पर सपा के महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने उनका टिकट काटकर सीपी चंद को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद कई बार टिकट बदलता रहा। प्रदेश संगठन जय प्रकाश यादव को प्रत्याशी बनाता तो प्रो.रामगोपाल यादव सीपी चंद्र को अधिकृत प्रत्याशी बनाते। यह सिलसिला सिंबल एलाटमेंट तक चलता रहा।
माना ये भी जा रहा है कि जय प्रकाश यादव के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में जॉइन करने के बाद मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर में सेक्युलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं लोग इसे बीजेपी को तगड़ा झटका मान रहे हैं।

फोटो- फाइल

Related News