इस किले में है अरबों-खरबों का खजाना, भारत के इस पूर्व पीएम ने भी किया था निकालने का प्रयास…

img

अजब-गजब ।। हिंदुस्तान में ऐसे कई किले है जो हमारी धरोहर है। जो हिंदुस्तान का गौरव बना हुआ है। कई किले ऐसे है जिसमे कई तरह के बेशकीमती रत्न और अरबो खरबों का खजाना छिपा हुआ है।

इन किलो से कई बार कई लोगों ने खजाने को निकालने की कोशिश की। लेकिन उन्हें केवल असफलता ही हासिल हुई है। आज भी ऐसे कई स्थान है जहां पर खजाना सिर्फ एक रहस्य ही बन कर रह गया है।

पढ़िए-मीट खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, किया तो…

आज हम आपको एक ऐसे ही किले के बारे में बताने जा रहे है जिसमे से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने भी खजाने को निकालने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन उन्हें असफलता ही मिली।

हम बात कर रहे है अरावली पर्वत पर स्थित जयगढ़ के किले की। जिसका खजाना आज तक एक रहस्य बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस किले का निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया था। बताया जाता है की इस किले में आज भी बेशकीमती खजाना है। इस खजाने में बेशकीमती रत्न, सोना-चांदी आदि रत्नों से परिपूर्ण है।

इस किले के बारे मे बताया जाता है की उस वक्त अकबर और राजा मान सिंह के बीच एक बात सुनिश्चित हुई थी की, राजा मान सिंह जहा कही भी रणभूमि में जीत हासिल करेंगे तो उस जगह राज बादशाह अकबर का होगा, लेकिन उस जगह से प्राप्त होने वाले धन पर राजा मान सिंह का ही अधिकार होगा।

यह भी बताया जाता है की कई रणभूमि फतेह करने के बाद प्राप्त हुए खजाने को राजा मान सिंह ने इस किले के तहखाने में छुपा कर रखा था। जब इस बात की जानाकरी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को हुई तो उन्होंने इस किले से खजाना निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।

लगभग 6 महीने तक जयगढ़ के इस किले में खजाने की तलाश जरी राखी गई थी। लेकिन किसी को भी कुछ नहीं मिला था। आज भी ये खजाना सिर्फ एक राज़ बना हुआ है। किसी को भी इस खजाने की कोई जानकारी नहीं है।

फोटो- फाइल

Related News