आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, लोहे की रॉड से की हैवानियत

img

नई दिल्ली ।। बलात्कार और उसके साथ हैवानियत से पेश आने के आरोप में 20 साल के दो शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रतना मुंडा और परिमल रॉय ने उस महिला को शनिवार की रात को जमीन सौदे के बारे में बात करने के लिए बुलाया। महिला को इस बारे में थोड़ा सा भी शक नहीं हुआ क्योंकि दोनों ही उसके पड़ोसी है।

मुंडा और रॉय उस महिला को वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लेकर गया और नदीं किनारे उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने महिला के साथ लोहे की रड से हैवानियत की सारी हदें पार की और उसे खून से लथपथ हालत में वहीं छोड़कर भाग गए। जिसके बाद एक रिक्शावाले ने उस महिला को वहां से अस्पताल पहुंचाया।

पढ़िए- मृत बीवी के साथ रातभर पति ने किया ये काम, सुबह पुलिस से बयां किया दर्द

पश्चिम बंगाल के एडिशनल जनरल (लॉ एंड ऑर्डर) अनुज शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस से कहा है कि तीन दिन के भीतर चार्जशीट फाइल करे। मुंडा और रॉय को महिला के बयान के आधार पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि, पहले से उसकी हालत में सुधार आयी है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News