बलात्कार से 4 बार प्रेग्नेंट हुई लड़की, आरोपी को बच्चों से मिलने की इजाजत

img

झारखंड ।। एक रेप पीड़िता ने बताया कि जब वह 12 वर्ष की थीं, तभी से उनके सौतेले चाचा ने उनका बलात्कार किया। 18 साल की उम्र तक वह 4 बार गर्भवती हो चुकी थीं। इसके बाद आरोपी चाचा को बच्चे से मिलने की मंजूरी भी दे दी गई।

ये मामला अमेरिका के अलाबामा का है। जहां अबॉर्शन को पूरी तरह बैन किए जाने का कानून पास किया गया है। इस कानून का बहुच ज्यादा विरोध हो रहा है। इसी क्रम में एक पीड़ित महिला ने खुद के उदाहरण से ये साबित करने की कोशिश की है कि अलाबामा का कानून किस तरह महिलाओं के लिए बेकार है।

पढ़िए-अमीर बनने लिए पति ने तांत्रिक के हाथों सौंपी बीती की आबरू, जब किया उनसे इंकार तो…

अलाबामा वैसा राज्य है जहां रेपिस्ट या करीबियों द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद भी, उन्हें पीड़िता से मिलने से रोकने की व्यवस्था नहीं है। वहीं, 32 वर्षीय महिला जेसिका स्टॉलिंग्स कहती हैं कि बलात्कार की वजह से वह चार बार गर्भवती हुईं। एक बार उनका मिसकैरेज हुआ, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई। दो बच्चों के साथ वह रहती हैं।

वहीं, आरोपी चाचा लेनिअन बारनेट पर बलात्कार के विरूद्ध केस नहीं चलाया गया। परिजनों ने दोनों की शादी करा दी थी। हालांकि, शादी को अदालत ने इसलिए रद्द कर दिया था क्योंकि संबंध परिजनों के बीच था। DNA टेस्ट में भी ये साबित हुआ था कि बच्चों का पिता लेनिअन ही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News