पहली बार भागकर वापस घर लौटी लड़की, ज्यादा देर तक न हुआ बर्दाश्त तो ब्वॉयफ्रेंड…

img

भागलपुर ।। बिहार के कैमूर जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी लड़की वापस लौटी तो घर पर बेचैन रहने लगी। इसके बाद वह निरंतर परेशान रहने लगी इसके बाद उसने कुछ ऐसा करने का फैसला ठाना जिससे उसके परिजनों के होश तो उड ही गये साथ ही पुलिस भी हैरान रह गई।

जानकारी के अनुसार, जब ब्वॉयफ्रेंड पहली बार लड़की को लेकर भागा हुआ था तो प्रेमिका के घर वालों ने लड़के के घर के कई लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद घर वालों के दबाव और पुलिस की तफ्तीश बढ़ने पर दोनों प्रेमी युगल घर वापस आ गए थे।

पढ़िए-फौजी फौज में, पत्नी मौज में, कमरे का सीन देख पुलिसवाले भी शरमाई

दोनों को घर आए एक महीने भी नहीं हुआ था कि लड़का एक बार फिर से गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया और इस बार उसने अपने घर पर कॉल कर अपने अपहरण की फिरौती के रूप में 1.5 लाख रुपए की मांग की है। इस बार लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर अपने बेटे का अपहरण करने का केस दर्ज कराया है।

लड़के ने अपने घर पर फोन कर कहा है कि जल्द रुपए भेज दो, नहीं तो हमें जान से मार दिया जाएगा। इस बारे में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अपहरण का मामला झूठा निकला और साथ ही जांच में पता चला कि प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ गुजरात में रह रहा है और घर का खर्च चलाने के लिए अपने परिवार से अपहरण के नाम पर पैसा मांग था। पिता ने थाने में बेटे के अपहरण का आवेदन दिया था जिसके बाद पुलिस मामले की जाच में जुटी तो पूरा मामला सामने आ गया।

जांच के बाद बिहार पुलिस दोनों की तलाश में गुजरात गई लेकिन लड़का-लड़की पुलिस के हाथ नहीं लगे। जब प्रशासन ने वैज्ञानिक अनुसंधान से पता लगाया तो आरोपी ब्वॉयफ्रेंड पुलिस के चंगुल में फंस गया। उसने एक बार फिर से झूठी कहानी गढ़ी और थाने आकर बोला कि अपहरणकर्ता के चंगुल से किसी तरह भाग कर यहां आया हूं। पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच कराई है। इसके बाद लड़के को जेल भेज दिया है वहीं, लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है।

फोटोः प्रतीकात्मक

Related News