गर्लफ्रेंड ने अपने शरीर के इस अंग से कर दी ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान

img

अजब-गजब ।। आपने जिंदगी में कई ऐसी हत्याओं के बारे में सुना होगा, जो चाकू, बंदूक या किसी धारदार हथियार से किए गए हों। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई अपने पेट से ही किसी की हत्या कर दे। यकीनन आपने ऐसा नहीं सुना होगा, लेकिन अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक महिला ने अपने पेट से ही अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी।

44 वर्षीय विंडी थॉमस ने जैसे ही पुलिस को बताया कि उसने अपने पेट से अपने ब्वॉयफ्रेंड कीनो बटलर की हत्या कर दी है, ये सुनकर पुलिस भी सन्न कर गई। वो सोचने लगी कि आखिर उसने ऐसा कैसे किया होगा?

पढ़िए- ये हैं दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाएं, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

मोटापे का शिकार आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड का गला दबाने के लिए अपने भारी-भरकम पेट का इस्तेमाल किया। विंडी थॉमस नामक इस महिला का वजन 133 किलो है। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले पर इस कदर अपना पेट रखा कि वो सांस ही नहीं ले पाया और उसकी जान चली गई।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा मामला कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि कई तरह की हत्याओं के मामले हमारे सामने आते रहते हैं, लेकिन ये सबसे अजीबोगरीब था।

3 December को अदालत में हुई सुनवाई में महिला ने अपने बचाव में कहा था कि ये घटना भूलवश हुई है। उसने बताया था कि वो शराब के नशे में थी और अचानक जाकर ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर बैठ गई, जिससे दबकर बटलर की मौत हो गई। हालांकि कोर्ट ने उसकी इस दलील को मानने के इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पर इस अजीबोगरीब हत्या के आरोप साबित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है, जिसकी सजा 18 से 36 साल के बीच होगी।

फोटो- फाइल

Related News