कहीं और तय हुई ब्वॉयफ्रेंड की शादी तो बारात लेकर घर पहुंच गई प्रेमिका

img

अजब-गजब ।। अब तक जितनी शादियां होती हैं उसमें दूल्हा बारात लेकर ससुराल पहुंचता है और फिर शादी होती है। लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंच गई हो। लेकिन ऐसा हुआ है उत्तर प्रदेश राज्य के सुल्तानपुर जिले में जहां लड़की बारात लेकर लेकर लड़के के घर पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश राज्य के जौनपुर जिले की रहने वाली एक लड़की को जैसे ही पता चला कि उसके ब्वॉयफ्रेंड की कहीं और शादी तय हो गई है वो बैंड- बाजा और बारात लेकर 55 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर में लड़के के घर पहुंच गई और शादी की जिद्द पर अड़ गई। लड़के के परिजनों ने इस शादी का विरोध किया तो लड़की ने ऐलान कर दिया कि वो बारात लेकर आई है तो शादी करके ही जाएगी।

पढ़िए-चाइना में बना सामान हिंदुस्तान में बने सामान की तुलना में आखिर इतना सस्ता क्यों होता हैं, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

लड़के के परिजनों ने बारात लेकर लड़की के आने पर सामाजिक परंपरा और जाति-बिरादरी का हवाला दिया लेकिन लड़की वापस जाने को तैयार नहीं हुई। फिर गांव वालों के दबाव में लड़के के परिजनों को भी शादी की हामी भरनी पड़ी।

लड़की की जिद्द के आगे लड़के वालों को झुकना पड़ा और फिर हंसी मजाक और गाने-बजाने के साथ धूमधाम से उसकी शादी लड़के से करा दी गई। इस अनूठी शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने। जो लड़की बारात लेकर पहुंची थी उसका नाम किरण बताया जा रहा है जबकि लड़के का नाम रामेश्वर है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News