अजब-गजब : 102 साल की दादी मां ने 14 हजार फीट से लगा दी छलांग !

img

डेस्क. ऑस्ट्रेलिया की दादी मां इरेन ओशी के लिए 102 साल 194 दिन की उम्र सिर्फ गिनती भर है। उनका जोश और फुर्ती तो युवाओं को भी पीछे छोड़ दे। यह उनका जोश ही तो है कि उन्होंने 14 हजार फीट से छलांग लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। इतनी ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद वह दुनिया की सबसे उम्रदराज स्काईडाइवर बन गई हैं।

उन्होंने 2016 में अपने सौवें जन्मदिन पर भी यह कीर्तिमान बनाने के लिए एक प्रयास किया था। लेकिन तब वह यह कामयाबी हासिल नहीं कर पाई थीं। रविवार को उन्होंने 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 14 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से छलांग लगाई।

रिकॉर्ड बनाने के बाद दादी मां के अनुभव जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। उनका कहना, ‘ऊपर बहुत ठंड थी। मेरे दांत किड़किड़ाने लगे थे, लेकिन बहुत मजा आया।’ यहां आपको बता दें कि दादी मां को ओशी मोटर न्यूरॉन डिजीज है। स्काईडाइविंग से मिलने वाली राशि को वह मोटर न्यूरॉन डिजीज के चैरिटी फंड में देंगी, ताकि लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हो सकें।

 

Related News