मायावती के निशाने पर हरियाणा, बनाई ऐसी रणनीति कि विपक्ष के उड़ गए होश

img

उत्तर प्रदेश।। यूपी में लोकसभा इलेक्शन के समय सपा के साथ गठबंधन के सकारात्मक परिणाम न आने के बाद अब बहुजन समाज पार्टी इस साल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर मैदान में दमखम ठोकेगी।

पार्टी चीफ मायावती ने हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी से गठबंधन तोडऩे की घोषणा कर दी। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। क्षेत्रीय पार्टी इंडियन नैशनल लोकदल पहले ही टूट चुका है।

पढ़िए-बिजली चोरी करते पकड़ा गया सपा का ये सांसद, लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना

उसी से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी का गठन किया है। इसी पार्टी के साथ मायावती ने गठबंधन किया था, लेकिन अब उन्होंने गठबंधन तोडऩे की घोषणा कर दी है।

फोटो- फाइल

Related News