हिंदुस्तान छोड़ रहे हैं करोड़पति भारतीय, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

img

अजब-गजब ।। विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और व्यापार करने में सबसे आसान देश का दर्जा मिलने से खुश हो रहे हिंदुस्तानियों के लिए एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। ये रिपोर्ट एक तरह से भारत के लिए झटका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश में रहने की इच्छा रखने वाले लोग बड़ी संख्या में देश छोड़कर जा रहे हैं और ये आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। ये देश के लिए चिंता का सबब है। अफरासिया बैंक व अनुसंधान फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ की ओर से कराए गए एक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू में पता चला कि पिछले साल ही हिंदुस्तान से बहुत सारे अमीर लोग देश छोड़कर गए।

पढ़िएःअपनी जेब में इतने रूपए लेकर घूमते हैं मुकेश अंबानी, जानकर हिल जाएंगे आप

वर्ष 2018 में लगभग 5000 करोड़पति और अच्छी-संपत्ति रखने वाले लोगों ने देश को छोड़ दिया, जोकि पूरे हिंदुस्तान में HNWIS वाले लोगों का 2 फीसदी है। साल 2018 में हिंदुस्तान छोड़कर जाने वाले करोड़पतियों की संख्या ब्रिटेन से कहीं अधिक रही, दरअसल ब्रेक्सिट के कारण ब्रिटेन में उथल-पुथल मची हुई है।

आपको बता दें, पिछले 3 दशकों में ब्रिटेन आकर बसने वाले करोड़पति लोगों की संख्या में तेजी आई थी, लेकिन पिछले 2 सालों में ब्रेक्सिट के कारण ये ट्रेंड पलट गया है और निरंतर ग्राफ गिरता जा रहा है।

चीन इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। क्योंकि, अमेरिका के साथ व्यापार जंग से उसकी अर्थव्यवस्था पर असर दिखना शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह चाइना पर अमेरिका ने ताजा आयात शुल्क लगा दिए हैं, जिसके बाद अब विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए हालत और खराब हो सकते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि हिंदुस्तानी अर्थव्यवस्था में असामनता तेजी से बढ़ रही है। देश में कुल संपत्ति के आधे के मालिक करोड़पतियों यानी अच्छी-संपत्ति रखने वालों के पास है। ये एक बड़ी मुश्किल बनकर उभर रही है।

फोटो- फाइल

Related News