जब बीच हनीमून काजोल को लेकर वापस लौट आए थे अजय देवगन !

img

नई दिल्ली. अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बहुत ही अलग है। एक तरफ काजोल जहां थोड़ी चुलबुली हैं, वहीं अजय थोड़े शांत रहने वाले इंसान हैं। कुछ समय पहले एक शो के दौरान काजोल और अजय ने अपने हनीमून को लेकर कुछ खुलासे किए थे। शो के दौरान जब अजय से पूछा गया था कि असल जिंदगी में वो कितने रोमांटिक हैं? तो अजय के जवाब से सभी दर्शक हस-हस कर लोट पोट हो गए थे।

 

अजय ने कहा कि वो अपने हनीमून को आधा छोड़कर वापस आ गए थे। अजय ने बताया था कि उन्होंने शादी से पहले काजोल को वादा किया था कि वो उन्हें 2 महीने के लिए हनीमून पर ले जाएंगे, लेकिन फिर वहां अजय अपने परिवार को मिस करने लगे और फिर वो काजोल को लेकर वापस आ गए।

काजोल ने उस दौरान ये भी बताया था कि शादी के इतने साल बाद भी अजय ने उन्हें आज तक प्रपोज नहीं किया। जिसके बाद अजय ने जवाब दिया था कि उन्हें नहीं लगता कि इसकी जरुरत थी।

बता दें कि अजय और काजोल की शादी साल 1999 में हुई थी। उनके दो बच्चे न्यासा और युग भी हैं। शादी के इतने साल बाद भी दोनों के बीच इतने प्यार की वजह बताते हुए काजोल ने कहा कि अजय बहुत ही सपोर्टिंग हैं। यहां तक की बच्चों की देखभाल करने में भी वह पीछे नहीं रहते। काजोल ने यह भी बताया कि अजय ने अपने बच्चों के डायपर भी चेंज किए हैं।

Related News