राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

img

राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!, आपका दिन मंगलमय हो!

 

राशिफल

 

आज का शुभाशुभ:

बुधवार दी॰ 27.12.17 चंद्र वृश्चिक राशि व जेष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।

आज का विशेष उपाय:

सौभाग्य हेतु सूर्यदेव को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें।

आज का महामंत्र:

॥ ह्रीं सूर्याय असमानबलाय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से मन व शरीर में अत्यधिक ऊर्जा का संचार होता है।

मेष:

व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। घर की सजावट में नयापन लाएंगे। रमणीय स्थान पर प्रवास रहेगा।

वृष:

नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। व्यापार के अनुकूल वातावरण बनेगा।

मिथुन:

बाहरी खान-पान से स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। अध्ययन में रुची बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएं अमल में लाएंगे।

कर्क:

नए संबंध में भावनाशील रहेंगे। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। क्रोध पर संयम रखें।

सिंह:

धन आयोजन होगा। व्यावसायिकों के इम्प्लाइज से लाभ होगा। धनप्राप्ति से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। अच्छे खानपान से खुशी मिलेगी।

कन्या:

शॉपिंग आनंददायी रहेगी। कला के प्रति अभिरुची रहेगी। व्यापार में विकास से आनंदित रहेंगे। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय मिलेगी।

तुला:

प्रोपर्टी के दस्तावेज हेतु सावधान रहें। मां का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। पारिवारिक तकरार होगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में ध्यान लगेगा।

वृश्चिक:

गृहस्थी से कलह समाप्त होगी। स्थिर संपत्ति से जुडे मसले सुलझेंगे। भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें.  अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, महिला मंत्री ने कहा नहीं पहनूँगी स्वेटर जबतक…

 

धनु:

संयमित वाणी से मनमुटाव टलेगा। आध्यात्मिक विचारों में मन लगेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा।

मकर:

कार्यों में विघ्न आएंगे। गृहस्थ में उग्रता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। परिजनो हेतु धन खर्च होगा।

कुंभ:

धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होगा।

मीन:

व्यावसायिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। मनोहर स्थल पर प्रवास होगा। मित्रों से लाभ होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

Related News