मृत बीवी के साथ रातभर पति ने किया ये काम, सुबह पुलिस से बयां किया दर्द

img

उत्तर प्रदेश ।। देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के कमला मार्केट थाना इलाके में अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह दो साल की बच्ची के साथ करीब 24 घंटे तक पत्नी के शव के साथ रहा। इस दौरान कई बार वह पत्नी के जिस्म से लिपटा और रोया भी।

आत्मग्लानि होने पर बाद में उसने कमला मार्केट थाने में जाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की टीम ने आरोपित के कमरे से महिला का शव बरामद कर लिया। उसकी पहचान रेशमा (23) के रूप में हुई है। तीन वर्ष पहले कामिल ने रेशमा से प्रेम विवाह किया था।

पढ़िए- बीवी दूसरे मर्द के साथ बनाती थी संबंध, तो पति ने कर डाला ये कांड

मध्य जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मूल रूप से वजीराबाद निवासी कामिल अंबेडकर कॉलेज में अस्थायी तौर पर चपरासी था। महिला अक्सर घर से गायब रहती थी। इससे कामिल को शक हो गया था कि उसके किसी अन्य से संबंध हैं। इसको लेकर दोनों में 18 अक्टूबर को झगड़ा हुआ था। इसके बाद रेशमा मायके चली गई थी। अगले दिन जब रेशमा घर पहुंची तो जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद कामिल ने पत्नी की हत्या कर दी।

जून, 2016 में में भी दिल्ली के निहाल विहार में ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पर प्रेम विवाह करने वाले पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की फिर हवस के अंधे विकृत मानसिकता के प्रेमी पति ने शव के साथ रातभर शारीरिक संबंध बनाए थे।

यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले प्रदीप ने दिल्ली की रहने वाली मोनिका से प्रेम विवाह किया था। प्रदीप को शक था कि उसकी पत्नी का किसी शख्स से अवैध संबंध चल रहा है। अवैध संबंधों के चक्कर में प्रदीप ने पहले मोनिका की हत्या कर दी थी, लेकिन उसकी हवस का खेल जारी रहा। पत्नी के शव के साथ वह रातभर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

परिजनों के मुताबिक, दिल्ली के बक्करवाला की रहने वाली मोनिका (21) पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले प्रदीप (25) से प्यार कर बैठी। दोनों में करीब 6 महीने तक प्यार का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार परिवार वालों ने दोनों की शादी करा दी थी।

मोनिका को जानने वालों का कहना था कि मोनिका काफी खुशमिजाज लड़की थी। वह हमेशा खुश रहती थी, हंसती रहती थी। खुले मिजाज के कारण प्रदीप का शक बढ़ने लगा की उसकी पत्नी की दोस्ती और लड़कों से हो रही है।

शक बढ़ने पर प्रदीप शराब पीकर अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। घटना वाली रात प्रदीप ने खुद भी शराब पी और पत्नी को भी पिलाई। इसके बाद फिर दोनों में झगड़ा हुआ। किरायेदारों ने मकान मालिक को बुलाकर झगड़ा शांत करवाया और फिर सब चले गए।

परिजनों के मुताबिक प्रदीप अपनी पत्नी मोनिका से बहुत प्यार करता था। यही वजह थी कि शादी के बाद कुछ दिन तक तो प्रदीप ने मोनिका को बुलंदशहर के गांव में रखा। इसके बाद उसे दिल्ली ले आया। निहाल विहार में किराए के मकान में रहने लगा। यहां पर रोजी-रोटी के लिए कुछ काम भी करने लगा।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News