पति ने की प्रेग्नेंट बीवी की हत्या, पूरी रात लाश के साथ करता रहा ये काम

img

नई दिल्ली ।। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या कर दी और रात भर लाश के पास सोता रहा। अगली सुबह उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

मुरुम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि ओमेरगा तहसील निवासी विनोद धनसिंह पवार ने गुरुवार रात अपनी पत्नी प्रियंका राठौड़ के साथ बहस की और उसका गला घोंट दिया। फिर वह शव के पास सो गया और शुक्रवार सुबह अपने जुर्म को स्वीकार करने और सरेंडर करने के लिए पुलिस स्टेशन आया।

पढ़िए- पति ने बीवी और 4 महीने के बेटे को जिन्दा जलाया, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा कि पवार एक बोरवेल कमीशन एजेंट था, जबकि राठौड़ तुलजापुर में नर्स थी। दोनों ने नौ महीने पहले शादी की थी और मृतक पांच महीने की गर्भवती थी।

अफसर ने कहा कि महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी उसके माता-पिता से पैसे की मांग करता था और इस पर अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News