बीवी को कमरे में छोड़ आंगन में सो रहा था पति, अंधेरी रात को बेडरूम में पहुंचा तो नजारा देख उड़ गए होश

img

झारखंड ।। छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का विवाद उसके पति से हो गया था। पति जब आंगन में सोने चला गया तो गुस्सा होकर पत्नी ने देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला गांधीनगर थाने का है। ग्राम चितरपुर निवासी उत्तम राम ने एक वर्ष पूर्व गांव की युवती राजपति से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी शहर के नमनाकला स्थित रेंट के मकान में रह रहे थे। बीती रात मियां-बीवी के बीच आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद पति आंगन में सोने चला गया। मृतक अपने कमरे में सो रही थी।

पढ़िए-रात में पत्नी को सोने नहीं देता था पति, रोज करता है डिमांड, अचानक बच्चों के सामने निकल गई चीख

रात लगभग एक बजे जब पति की नींद खुली और वह कमरे में आया तो उसके होश उड़ गए। पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है। पति शक के घेरे में है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News