ये इच्छा पूरी नहीं हुई तो सुहागरात में दूल्हे और जीजा ने दुल्हन के साथ किया गंदा काम!

img

लखनऊ ।। यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शादी की पहली रात दूल्हा अपने बहनोई के साथ दुल्हन के कमरे में पहुंच गया और दुल्हन के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके पीछे की वजह बहुत ही चौंकाने वाली है।

जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म की वारदात के बाद सारी रात नवविवाहिता घायल अवस्था में कमरे में ही पड़ी रही। सुबह होने के बाद पीड़िता को एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं गैंगरेप की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

पढ़िए-सौतेली मां का कई लोगों से था अवैध संबंध, तो बेटे ने उतारा मौत के घाट, फिर 7 दिन…

गैंगरेप की वजह दहेज बताया जा रहा है। बता दें कि ये घटना मुजफ्फरनगर जनपद में 6 मार्च को हुई थी। इसके बाद 10 मार्च रविवार को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुहागरात की रात को दूल्हे ने अपने बहनोई के साथ शराब पी थी। इसके बाद दोनों नशे में धुत होकर दुल्हन के कमरे में पहुंच गए और कमरा बंद कर लिया। इसके बाद दोनों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप (सामूहिक रेप) की वारदात को अंजाम दिया।

इतना ही पीड़िता पूरी रात जख्मी हालत में कमरे में ही दर्द से तड़पती रही, लेकिन किसी ने उसको अस्पताल नहीं पहुंचाया। सुबह होने के बाद पीड़िता को एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस घटना को लगभग 9 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी भी पीड़ित की हालत गंभीर है। इस मामले में एसपी ग्रामीण आलोक कुमार का कहना है कि गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News