हमेशा युवा दिखने की है चाहत, तो रोजाना करें सिर्फ ये एक काम

img

हेल्थ डेस्क। आज काम के तनाव के कारण कम ही लोग अपनी सेहत और फिटनेस पर जरूरी ध्यान दे पाते हैं। बेहतर फिटनेस के लिए वर्कआउट की आवश्यकता होती है और लोगों के पास आमतौर पर इसके लिए आवश्यक समय नहीं होता। हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि खुद को स्वस्थ भी नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में हमारी फिटनेस और सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। ज्यादातर लोगों को अपने आपको युवा बनाए रखने के लिए जिम जाना भी नामुमकिन सा होता है। लेकिन आप कुछ ऐसे व्यायामों को अपनी जीवनचर्या में शामिल कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप हमेशा युवा नजर आएंगे।

ब्लड सर्कुलेशन होगा ठीक

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का उचित होना बहुत ही जरूरी होता है। इससे कई बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है। बढ़िया ब्लड सर्कुलेशन का मतलब है कि आपके शरीर के हर अंग में पर्याप्त मात्रा में रक्त पहुंच रहा है। शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए अपने शरीर को सक्रिय रखें। 15 से 20 बार जम्प करें। इससे आपके शरीर में तुरंत रक्त संचार तेज हो जाएगा।

दिल की बीमारी होगी दूर

हार्ट को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतरीन विकल्प व्यायाम है। रोजाना व्यायाम करने से दिल की बीमारी का खतरा दूर हो जाता है। इसलिए रोजाना कम से कम 15 मिनट व्यायाम जरूर करें। चाहें तो वॉक भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से अगर दिल की बीमारी है और उसका सही से इलाज नहीं होता तो इससे हार्ट की मसल्स कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में व्यायाम आपके हार्ट को फिट रख सकता है और आप स्वस्थ और युवा महसूस करेंगे।

याददाश्त होगी दुरुस्त

चुस्त-दुरुस्त शरीर और तेज दिमाग के लिए बेहतर खानपान और व्यायाम जरूरी होते हैं। डाइट में बदलाव लाकर और व्यायाम कर हर कोई स्वस्थ रह सकता है। दिमाग को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए एरोबिक व्यायाम करें। एरोबिक्स फिटनेस को बढ़ाती है और अधिक उम्र के मनुष्यों में ब्रेन टिशू लॉस को कम करती है।

कद बढ़ाने में भी मिलेगी मदद

कद को लेकर अधिकतर लोग हैरान दिखते हैं। यहां-वहां लटकते हैं, लेकिन कद बढ़ाने की तमन्ना पूरी नहीं कर पाते हैं। अच्छी लंबाई और व्यक्तित्व के लिए एक घंटे का समय शरीर को देना होगा। रोजाना एक घंटा वॉक करने से भी आपका कद जरूर बढ़ेगा। नियमित रूप से सुबह-सुबह वॉक पर जाएं, इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम भी करें, जिसमें पुल अप्स व्यायाम को शामिल करें।

कम होगा तनाव

तनाव से बचना किसी के लिए मुमकिन नहीं है, लेकिन इसका सामना करने के गुर सबको आने चाहिए। जहां ऑफिस में डीप ब्रीदिंग और म्यूजिक सुनने जैसे तरीके तनाव दूर करते हैं, वहीं घर पर आप व्यायाम करके खुद को तरोताजा कर सकते हैं। शारीरिक व्यायाम के अलावा यह भी महत्वपूर्ण है कि ऐसा आहार लिया जाए, जो पूरे तन और मन को स्वस्थ और स्फूर्तिदायक रखने में सक्षम हो।

मोटापा कम करने के लिए

कुछ लोग वजन घटाने के लिए व्यायाम को दिनचर्या में शामिल किए हुए हैं। उन्हें पहले यह तय करना चाहिए कि उनके लिए कौन सा व्यायाम और कितना व्यायाम बेहतर है। जो लोग बिना सोचे-समझे तमाम तरह के व्यायाम करते हैं, वे फायदे की जगह नुकसान उठा सकते हैं। व्यायाम के साथ-साथ डाइट और दिनचर्या का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। योग से भी काफी लाभ होता है। अनेक योगासन हैं, जिनकी सहायता से आप खुद को चुस्त-दुरुस्त रख सकते हैं। लेकिन इसकी जानकारी किसी योग विशेषज्ञ से जरूर लें और कुछ दिन उनकी देखरेख में योगासनों का अभ्यास करें।

बढ़ेगी आंखों की रोशनी

जो लोग दिनभर ऑफिस में कंप्यूटर के सामने बैठकर घंटों काम करते हैं, उनकी नजर औरों की अपेक्षा जल्दी कमजोर होने लगती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप शरीर के अन्य अंगों के व्यायाम के अलावा अपनी आंखों के व्यायाम पर खासतौर से ध्यान दें। सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खास तौर से सुबह में जब घास पर ओस जमी हो, उस समय उस पर चहलकदमी करना काफी फायदेमंद साबित होता है।

लम्बे और घने बालों के लिए

बाल झड़ना काफी हद तक हमारे खानपान और जीवनशैली पर निर्भर करता है। स्वस्थ बालों के लिए दोनों हाथों के नाखुनों को आपस में हल्का-हल्का रगड़ने से बाल बहुत जल्दी बढ़ते हैं और स्वस्थ भी होते हैं। इस व्यायाम को नियमित करने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं। इस व्यायाम का सबसे अच्छा फायदा ये है कि आप इसे मेट्रो, बस में या पैदल चलते हुए भी कर सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

बहरेपन से छुटकारा

व्यायाम से कम सुनने की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिलता है।
कम सुनते हों या फिर आपको कान की दूसरी समस्या है तो आपको ब्रीदिंग एक्सरसाइज या सांस लेने वाले व्यायाम करने चाहिए।
यह अभ्यास तनाव को दूर करने और कान दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा सांस के व्यायाम से ऑक्सीजन लेने में आसानी होगी और आपका शरीर सही प्रकार से काम करेगा।

Related News