इमरान ने कबूला हिंदुस्तान के साथ कभी युद्ध नहीं जीत सकता पाकिस्तान, लेकिन खेल गए ये बड़ा गेम..

img

नई दिल्ली ।। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान कभी युद्ध का राग अलाप रहा है तो कभी परमाणु बम की बात कर रहा है। अब एक बार फिर PM इमरान खान ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान हिंदुस्तान के साथ पारंपरिक युद्ध में हार सकता है। उन्होंने इशारों में दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की संभावना जताई है।

पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि पारंपरिक युद्ध को हारने की स्थिति में एक देश के पास 2 विकल्प होते हैं। एक तो ये कि वो सरेंडर कर दे और दूसरा ये कि वो अंत तक लड़े। पाकिस्तान अंत तक लड़ेगा, यही कारण है कि जब परमाणु शक्ति से संपन्न देश लड़ेंगे तो इसके परिणाम भी अपनी ही होंगे।

पढ़िेए-आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान की लड़ाई का समर्थन करेगा ये शक्तिशाली देश!

अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी पीएम ने बताया कि वह शांतिवादी हैं। इमरान ने कहा कि मैं हमेशा से युद्ध के विरूद्ध रहा हूं। मेरा ये मानना है कि इससे कोई समस्या नहीं सुलझती।

चाहे फिर आप वियतनाम की लड़ाई की बात करें या फिर इराक की लड़ाई देख लीजिए। युद्ध के साथ कुछ अन्य समस्याएं जरूर खड़ी हो गईं, जो उन समस्याओं से बड़ी हैं, जिसके लिए युद्ध लड़ा गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी परमाणु युद्ध नहीं करेगा।

फोटो- फाइल

Related News