2019 में BJP के सत्ता में आने को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगली बार वो…

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सैफई में सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ये यात्रा (सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा) जो यहां से शुरू हुई है, वो अब रूकने वाली नहीं है। यह यात्रा दिल्ली तक जायेगी। BJP लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है और इसे समाप्त कर रही है इसलिये हमारी यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है।

पढ़िए- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

उन्होंने आगे कहा कि आज के मुख्यमंत्री ऐसे है जो पूरी दुनिया में ढूंढने पर नहीं मिलेंगे। वो गन्ना किसानो से कहते हैं, गन्ना ज्यादा मत पैदा करो क्योंकि गन्ने से डायबिटीज हो जाती है। गन्ना ज्यादा पैदा करोगे तो भारत में ज्यादा डायबिटीज हो जायेगी।

पूर्व सीएम ने कहा कि अगर BJP की सरकार फिर सत्ता में आ गयी तो ये लोग लोकतंत्र को समाप्त कर देंगे। जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे, तब भाजपा के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वो सफल भी हो गये लेकिन अगली बार वो इसमें सफल नहीं हो सकेंगे।

फोटो- फाइल

Related News