इस वजह से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा!

img

नई दिल्ली ।। भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद एवं एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया है। शत्रु को दिल्ली में कांग्रेस की तरफ से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, पार्टी के सीनियर नेता के सी वेणुगोपाल ने पार्टी में शामिल कराया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नवरात्र के मौके पर वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं और इस मौके पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बड़ा संयोग है कि आज ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस भी है। उन्होंने इस मौके पर अपनी राजनीतिक जीवन यात्रा में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

पढ़िए-लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव की बल्ले-बल्ले, शिवपाल को लगा तगड़ा झटका

सूत्रों की माने तो भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री का पद नहीं दिया, इस वजह से उन्होंने भाजपा से अपना किनारा कस लिया और कांग्रेस में शामिल हो गए।

फोटो- फाइल

Related News