समुद्र में गश्ती के दौरान टकराए इंडोनेशिया और वियतनाम के जहाज, बड़ा हादसा टला

img

उत्तराखंड ।। इंडोनेशिया की गश्त करती हुई नाव को 2 वियतनामी तट रक्षक जहाजों ने टक्कर मार दी। ये बात इंडोनेशिया की जल सेना ने कही है। आर्मी ने कहा कि उसके द्वारा एक अवैध मछली पकड़ने वाली नाव को रोके जाने के बाद ऐसा किया गया है। इस मामले में इंडोनेशिया के पश्चिमी बेड़े के कमांडर ने बयान दिया।

उन्होंने कहा कि शनिवार को हुए संघर्ष के दौरान वियतनामी मछली पकड़ने वाली नाव डूब गई थी। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया ने 12 वियतनामी मछुआरों को हिरासत में लिया है। हालांकि, वियतनामी तट रक्षक द्वारा 2 अन्य मछुआरों को बचाया लिया गया था। उन्होंने कहा कि वियतनामी मछली पकड़ने के जहाज को इंडोनेशिया के नेतुना द्वीप श्रृंखला में रोक दिया गया था।

पढ़िए-पाकिस्तान में भारतीय चुनाव को लेकर खौफ का माहौल, डर के मारे पीएम इमरान खान ने…

बता दें, नेतुना द्वीप (Natuna Sea) साउथ चीन सागर तक पहुंचने की दक्षिणी श्रृंखला है। इसी श्रृंखला को इंडोनेशिया उत्तरी नतुना सागर कहता है। वहीं वियतनाम साउथ चीन सागर को पूर्वी सागर कहता है।इस बारे में इंडोनेशियाई पोत से कथित तौर पर एक वीडियो शूट किया गया। इसमें एक वियतनामी गश्ती नौका को इंडोनेशिया की गश्त करती हुई नौका से टकराते हुए देखा गया है।

फोटो- फाइल

Related News