इंस्पेक्टर कर रहा था परेशान, फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने की आत्महत्या

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के फरीदाबाद में कार्यरत पुलिस उपायुक्त विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन स्थित आवास पर सरकारी बंदूक से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। विक्रम कपूर मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि थाना भूपानी SHO अब्दुल शहीद और एक अन्य व्यक्ति के विरूद्ध शिकायत मिली है। आरोप है कि दोनों DCP विक्रम कपूर को ब्लैकमेल कर रहे थे।

पढ़िए- अंधेरी रात रसोई में सोई महिला पर टूट पड़ा हवस में डूबा भतीजा, मुंह पर हाथ रखकर बोला…

पदोन्नति की बदौलत विक्रम कपूर IPS बने और पिछले लगभग दो साल से फरीदाबाद में नियुक्त थे। बुधवार सुबह करीब 5:45 बजे अपने घर के ड्राइंग रूम में सोफे पर बैठे थे और सर्विस रिवॉल्वर मुंह में डालकर ट्रिगर दबा दिया। उस समय उनकी वाइफ बाथरूम में थी।

आवाज सुनकर बाहर आई और पति विक्रम कपूर को खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद उन्होंने बेटे अर्जुन को जगाया। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। विक्रम कपूर की सेवानिवृत्ति को अभी 1 साल बाकी था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अफसर भी पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि बीते वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर फरीदाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन ने पुलिस उपायुक्त विक्रम कपूर को राखी भेंट की थी और अब रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले ही विक्रम कपूर ने सुसाइड कर लिया।

फोटो- फाइल

Related News