IPL-2019 के लिए इन दिग्गजों की टीम बदली, इन 2 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, देखें सूची

img

नई दिल्ली ।। IPL 2019 के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए कई टीमें अपने खिलाडियों की अदला-बदली कर रही हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराईजर्स से अपनी टीम में ट्रेड किया है।

इसके बदले में घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले अभिषेक शर्मा, विजय शंकर और शाहबाज़ नादिम को सनराईजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। इसके अलावा क्विंटन डीकोक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुंबई इंडियन्स ने खरीदा है।

पढ़िए- खुशखबरी- रोहित ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, सूची हुई जारी, रोहित का स्थान चौंकाने वाला

इसके अलावा मुंबई इंडियन्स ने बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान और श्रीलंका के अकिला धनंजय को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। आप सभी जानते हैं विश्व कप-2019 को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्ताफिजुर रहमान को अगला IPL खेलने से रोक दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मार्कस स्टोनिस को किंग्स XI पंजाब से खरीदा है, और बदले में उन्हें मंदीप सिंह ट्रेड किया है।

इन दिग्गजों को रिलीज कर सकती हैं टीमें: IPL 2018 में दिल्ली से गौतम गंभीर की कप्तानी छीन ली गयी थी। इसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इस बार दिल्ली की टीम गंभीर को रिलीज कर सकती हैं।

बात करें युवराज सिंह की तो IPL 2018 और उससे पहले भी युवराज का प्रदर्शन खराब रहा है। पंजाब की टीम इन्हें रिलीज कर सकती है। इसके अलावा कायरान पोलार्ड, ब्रेंडन मैकुलम और मनीष पांडे जैसे सितारों को भी उनकी टीमें रिलीज कर सकती हैं।

फोटो- फाइल

Related News