IPL-2019 : इस बार 346 खिलाड़ियों की नीलामी तय, जानें युवराज-शमी का बेस प्राइज !

img

डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में 346 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। IPL-2019 की जयपुर में होने वाली नीलामी के लिए 1003 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया था। लेकिन लीग की आठ टीमों ने छंटनी करके अब 346 खिलाड़ियों की सूची IPL की कार्यकारी परिषद को सौंप दी है।

IPL-2019

IPL-2019 की नीलामी के लिए चुने गए 346 खिलाड़ियों में नौ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं। इनमें सैम करेन, ब्रेंडन मैक्कुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इंग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डी आर्सी शॉर्ट शमिल हैं। भारत के जयदेव उनादकट पिछली बार 11।5 करोड़ रुपए बिके थे।

1।5 करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की सूची में 10 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें भारत के जयदेव उनादकट और नौ विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल जैसे खिलाड़ी हैं। एक करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में चार भारतीय सहित कुल 19 खिलाड़ी नीलामी में उतर रहे हैं। युवराज सिंह, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी का बेस प्राइस इस बार एक करोड़ रुपए हैं।

75 लाख रुपए की बेस प्राइस सूची में इस बार दो भारतीय सहित कुल 18 खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है। इनमें भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी शामिल हैं। इसके अलावा 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वालों में कुल 62 खिलाड़ी नीलामी में उतरने जा रहे हैं। इनमें 18 भारतीय और 44 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL के 12वें सीजन के लिए सात ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार नीलामी में उतरने जा रहे हैं और इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए हैं। ये सातों खिलाड़ी विदेशी है। 30 लाख रुपए के बेस प्राइस वालों में कुल आठ खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है। इन आठ में से पांच भारतीय और तीन विदेश हैं। ये आठों खिलाड़ी पहली बार नीलामी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं, 20 लाख रुपए के बेस ब्राइस वालों की सूची में कुल 213 खिलाड़ी हैं, जो पहली बार लीग के लिए नीलामी में बिकने जा रहे हैं। इन 213 खिलाड़ियों में 196 भारतीय और 17 विदेशी हैं।

Related News