IPL की एकमात्र टीम जिसमें से World Cup के लिए एक भी भारतीय खिलाड़ी का नहीं हुआ चयन!

img

नई दिल्ली ।। World Cup टीम में राजस्थान रॉयल्स के किसी भी भारतीय खिलाड़ी को टीम इंडिया की World Cup की टीम में जगह नहीं मिली है। अजिंक्य रहाणे को छोड़ दें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम का कोई भी भारतीय खिलाड़ी भारत की World Cup टीम का प्रबल दावेदार नहीं था।

आपको बता दें कि बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे World Cup की टीम में नंबर 4 के प्रबल दावेदार थे। लेकिन इस खिलाड़ी को भी World Cup की टीम में शामिल नहीं किया गया है। युवा बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी वो अपनी जगह भारत की World Cup टीम में नहीं बना पाए हैं। राजस्थान रॉयल्स का कोई भी खिलाड़ी भारत की वनडे टीम के लिए नहीं खेलता है।

पढ़िए-विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया नहीं है अभी फाइनल, ये युवा खिलाड़ी हो सकता है शामिल, BCCI कर सकती है बदलाव

रहाणे सहित स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट ने भारत की टीम के लिए खेला जरुर है। लेकिन यह सभी खिलाड़ी लम्बे समय से भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं। IPL की यह एकमात्र ऐसी टीम है जिसके एक भी भारतीय खिलाड़ी का चयन World Cup के लिए नहीं हुआ है।

IPL की इन टीमों से इन खिलाड़ियों को World Cup के लिए चुना गया है।

फोटो- फाइल

Related News