शादी के बाद 452 करोड़ के इस आलीशान बंगले में रहेंगी ईशा अंबानी, जानें क्या है खास !

img

डेस्क। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को लेकर एक रोचक खबर सामने आई है। हाल ही में ईशा अंबानी की आनंद पीरामल के साथ सगाई हुई है। ईशा अंबानी जल्द ही शादी भी करने वाली हैं। वहीं शादी की खबरों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

ईशा अंबानी

खबरों के अनुसार मुकेश अंबानी की लाड़ली बेटी शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो कि मुंबई के वर्ली इलाके में है। 50 हजार स्केवयर फीट वाले इस ठिकाने का नाम ओल्ड गुलीटा है। इसकी खासियत है कि यहां से समुद्र का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा। यह बंगला खूबसूरत संसाधनों से सजाया गया है। वहीं आधुनिक जमाने की हर बेहतर मशीन इस घर में मौजूद है।

बंगले में तीन बेसमेंट बनाए गए हैं। बता दें कि दूसरा और तीसरा बेसमेंट पर्किंग और सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं पहले बेसमेंट पर बगीचा, ओपन एयर स्विमिंग पूल और कुछ कमरे बनाए गए हैं। बंगले में भूतल से आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ऊपर के मालों पर लिविंग, डायनिंग हॉल मल्टीपर्पज रूम बनाए गए हैं।

वहीं बंगले में लाउंज एरिया और ड्रेसिंग रूम भी बहुत शानदार और कारीगरी के साथ बनाए गए हैं। ईशा यहां पर अपने पति आनंद पीरामल के साथ रहेंगी। ईशा का मायका अंबानी मैशन काफी खास और मंहगा है, लेकिन ईशा की यह नई हवेली भी कुछ कम सुंदर नहीं है। बताया जा रहा है कि आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल ने 452 करोड़ रुपए में इस बंगले को खरीदा है।

ईशा और आनंद पीरामल आगामी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। इसके बाद यह दोनो वर्ली सी फेस स्थित पांच मंजिला बंगले में रहेंगे। जिसे पीरामल ने 6 साल पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से खरीदा था। यह आलीशन बंगला पूरे 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

वहीं आपको बता दें कि आनंद के माता-पिता अजय पीरामल और स्वाति पीरामल ने यह बंगला अपने बेटे और बहू को गिफ्ट को तौर पर दिया है। वहीं इसके लिए उन्होंने 19 सितंबर को बीएमसी की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर लिया है। बता दें कि अजय पीरामल विश्वभर में करीब 10 अरब डॉलर का कारोबार संभालते हैं।

Related News