ईशान खट्टर ने खुद किया खुलासा, 45 साल की महिला को कर चुका हूं डेट

img

डेस्क. बॉलीवुड दुनिया में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के अफेयर की चर्चा जोरों पर है। लेकिन ईशान ने करन के शो पर आकर ऐसा खुलासा किया है कि अगर उनका सच में कोई अफेयर चल रहा हुआ तो ब्रेकअप भी हो सकता है। ईशान ने करन के शो पर बाताया कि वह उम्र में खुद से बड़ी महिला को डेट कर चुके हैं।

करन ने सवालों के सिलसिले के बीच पूछा ‘क्या तुमने उम्र में खुद से बड़ी महिला को डेट किया है?’। इस पर ईशान ने हां में जवाब देते हुए कॉफी का शॉट पी लिया। ईशान की तरफ से हां आता देख करन ने सवाल किया ‘खुद से बड़ी महिला का मतलब तुम क्या समझते हो?’। इस पर ईशान ने कहा कि वह 45 साल की थीं। ईशान की बात करें तो वह फिलहाल 23 साल के हैं। हमें पूरा यकीन है कि इस खुलासे के बाद उनके फैन्स तो हैरान रह गए होंगे।

हैरानी इस बात की कि न्यू कमर ईशान का ये राज अभी तक छिपा था। लेकिन एक टॉक शो ने उनकी पर्सनैलिटी और पर्सनल लाइफ की कई परतें खोली हैं। क्योंकि जब से उन्होंने जाह्नवी कपूर के साथ ‘धड़क’ में काम किया है। उनके अफेयर की चर्चा जाह्नवी कपूर से थी। करन ने भी जाह्नवी को लेकर सवाल किया था। लेकिन शाहिद ने ये कहते हुए बात टाल दी कि ये ईशान की आदत है वह लोगों के आसपास मंडराता रहता है।

Related News