घर के AC से आ रही थी अजाब-अजीब आवाजें, भीतर का नज़ारा देखा तो निकल गई की चीखें

img

अजब-गजब ।। यदि आपके AC से तेज़ आवाज आने लगे तो आप क्या करते हैं? इसे साफ़ कर लेते हैं या फिर किसी मिस्त्री से इसकी सफाई करवाते हैं। लेकिन कई बार सफाई में ऐसी वस्तुएं निकल जाती है जिससे आपकी चीख भी निकल सकती है। ऐसे ही एक मामला हम आपको बताने जा रहे हैं जहां पर AC से इतने सांप निकले की आप सुनकर ही हैरान रह जाएगे।

दरअसल, थाईलैंड का एक युवक अपने AC से आने वाले शोर से बहुत परेशान था। फिर एक दिन उसके AC से बहुत ही अजीब आवाज आई। परेशान होकर उसने खुद ही AC को खोला और भीतर का नज़ारा देखते ही उसके होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, ये युवक अपने AC की आवाज से परेशान था। उसने AC खोला और भीतर की तस्वीर देखते ही उसकी चीख निकल पड़ी। उसने देखा कि AC के अंदर एक या दो नहीं बल्कि 5 सांप मौजूद थे। इसे देखकर उसकी भी रूह काँप गई।

पढि़ए-OMG!! एक साल की मासूम को बंद घर में छोड़ गई मां, दस साल बाद लौटकर देखा तो रह गई हैरान

काफी प्रयास के बाद उसने सारे सांपों को बाहर निकाल लिया। लेकिन वो सोचता रहा कि इतने सारे सांप AC के अंदर आए कैसे? फिलहाल तो उसने इन सांपों से छुटकारा पा लिया, लेकिन वो शख्स डरा हुआ है कि उसके घर में छोटी बच्ची है और ये सांप फिर से उसके घर में आ सकते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला एक और शख्स के घर में देखा गया था। उसके घर में एक या दो नहीं बल्कि कुल 45 सांप मिले थे।

फोटो- फाइल

Related News