मां की फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच जाह्नवी और ख़ुशी की पार्टी, देखिए तस्वीरें

img

नई दिल्ली ।। पिछले साल श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। इसी घटना को दिखाते हुए बनाई गई फिल्म श्रीदेवी बंगलो को लेकर इन दिनों कोहराम मचा हुआ है। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फिल्म के निर्माता को लीगल नोटिस दी है और श्रीदेवी की बेटियां भी नाराज़ बताई जाती हैं।

इस बीच मुंबई में शनिवार की रात हुई एक हाई-प्रोफ़ाइल पार्टी में सितारों के जमावड़े के बीच श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और ख़ुशी कपूर नज़र आईं। माँ के निधन के बाद किसी तरह से अपने को सँभालते हुए स्टार डॉटर्स अपनी लाइफ को आगे बढ़ा रही हैं। पार्टी के बाद बाहर निकलते वक्त दोनों परिणीति चोपड़ा के साथ नज़र आईं।

पढ़िए- शादी के 3 साल बाद नजर आईं युवराज सिंह की वाइफ, फोटो देखकर पहचानना हुआ मुश्किल

दोनों ख़ुश नज़र आ रही थीं लेकिन श्रीदेवी की मौत से जुड़े घटनाक्रम को लेकर आने वाली फिल्म पर जिस तरह सोशल मीडिया में विरोध हो रहा है उससे वो पूरी तरह वाकिफ़ हैं।

इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी आईं लेकिन इस बार उनके साथ अर्जुन कपूर नहीं थे बल्कि बहन अमृता और दोस्त करिश्मा कपूर थीं। करण जौहर अक्सर पार्टियों की शान बनते हैं।

अपनी स्टाइल के लिए नज़रों में भी रहते हैं। इस पार्टी में उनका पहनावा चर्चा का विषय रहा। आपको नज़र तो आ ही रहा होगा। वैसे वो तख़्त और कलंक जैसी फिल्मों का निर्माण कर इन दिनों इतिहास खंगालने के चक्कर में पड़े हैं।

पार्टी में आईं वाणी कपूर कर डायना पेंटी भी बेहद दिलकश लग रही थीं। वाणी इसी साल रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगी।

सोनाक्षी सिन्हा भी रेड ड्रेस में कमाल दिखीं। उन्हें इसी साल अप्रैल से सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग करनी हैं। हाल ही में उन्होंने कलंक का अपना शेड्यूल पूरा किया है।

फोटो- फाइल

Related News