जेठ, देवर औऱ ससुर ने बहू के साथ किया रेप, ऐसे दिया घटना को अंजाम

img

पंजाब ।। हरियाणा राज्य के हिसार जिले के एक मुहल्ले में रहने वाली एक नर्स ने बताया ससुर, जेठ व देवर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। साथ ही, ताया ससुर पर अपनी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

नर्स ने बताया कि वह पति संग शादी के बाद ताया ससुर के घर में रहने लगी। उसे बाद में एक बच्ची पैदा हुई। ताया ससुर ने साल 2007 में नशीला जूस पिलाकर बेहोश होने पर उसके साथ बलात्कार किया था। उसे होश आया तो घर से निकालने की चेतावनी भी दी। तब से वह मौका मिलते ही बलात्कार करता था।

पढ़िए-एक अकेली औरत ने 400 से अधिक महिलाओं के साथ कर दिया ये गंदा काम, सुनकर हिल जाएंगे आप

वर्ष 2014 में चचेरा देवर घर आया था। उसने मोबाइल फोन में उसकी नहाते हुई वीडियो व तस्वीर दिखाई। फिर वीडियो को सार्वजनिक करने की चेतावनी देकर उसने भी बलात्कार किया। देवर ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। उसका जेठ बाद में आया और उसने भी बलात्कार किया था।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने ताया ससुर को उसकी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करते देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला से 3 लोगों द्वारा एक ही घर में बलात्कार किए जाने का मामला काफी अलग है, इसलिए पुलिस कई एंगल से मामले को देख रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News