जिगरी दोस्त की बीवी से करता था प्यार, पाने के लिए पत्नी के सामने रख दी ऐसी गंदी शर्त कि…

img

उत्तर प्रदेश॥ यूपी के बरेली जिले में एक पति अपनी बीवी को दोस्तों के समक्ष परोसता था| बीवी ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की कोशिश भी की| आरोप है कि वह वाइफ स्वै़पिंग (अदला बदली) करना चाहता था| उसका अपने दोस्तों की पत्नियों से संबंध भी है| वह अपनी बीवी को भी दोस्तों के समक्ष परोसने की कोशिश की, लेकिन बीवी विरोध करती थी| इस पर गुस्से में उसने अपनी बीवी को जहर देकर मारने की कोशिश भी की|

बीवी का आरोप है कि उसके पति का दोस्त की बीवी के साथ संबंध हैं| इस वजह से वह उसे भी दोस्त के साथ संबंध बनाने को मजबूर कर रहा था| महिला की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|

पढि़ए-पत्नी बोलती थी- मैं कितने भी पुरूषों से संबंध रखूं, तुम्हारा तो…

सूचना के मुताबिक, इज्जतनगर के एयरफोर्स स्टेशन निवासी महिला की शादी 22 साल पहले रोहतक निवासी युवक के साथ हुई थी| शादी के कुछ समय बाद ही पति, जेठ, जेठानी, सास और देवर दहेज में पांच लाख और इनोवा कार की मांग करने लगे| महिला ने बताया उसके पति के कई औरतों से अवैध सम्बन्ध हैं|

पढि़एःमहिला के थे अवैध-संबंध, बेटे ने गैर मर्द के साथ देखा तो मां ने कर दी हत्या

इल्जाम लगाया कि उसका पति दोस्तों की बीवी को अपने पास बुलाकर महिला को दोस्तों के पास भेजने का दबाव बनाता है| सास व जेठानी ने खाने में जहर देकर उसे मारने का प्रयास भी किया था| महिला ने विरोध किया तो चार जून को धक्के मारकर उसे घर से निकाल दिया| बेटे (17) व बेटी को (13) अपने पास ही रख लिया|

इल्जाम है कि सास, जेठ व जेठानी ने पति को भड़काया, जिस कारण उसका घर बर्बाद हुआ| यही नहीं आरोपियों ने उसके जेवर भी गायब कर दिए| एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है| इस घटना में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच की जा रही है|

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News