सड़क पर फिसलन की वजह से बस कई बार पलटी, हुआ बड़ा हादसा, इतने लोगों की हुई दर्दनाक मौत

img

नई दिल्ली ।। पुर्तगाल में मदीरा टापू पर एक बस एक्सीडेंट हो जाने से जर्मन के 29 यात्रियों की मौत हो गई। रोड एक्सीडेंट में बस सड़क पर फिसल कर कई बार पलट गई। इस दौरान वह एक घर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद जर्मन सरकार ने शोक व्यक्त किया।

मामला सांता क्रूज का बताया जा रहा है। यहां के मेयर फिलिप सोसा के मुताबिक, एक्सीडेंट में 17 महिलाएं और 11 लोगों की मौत हुईं और 21 अन्य लोग घायल हो गए। एक डॉक्टर ने बताया कि एक अन्य घायल महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा ने मीडिया से कहा कि वह इस हादसे के बाद बहुत दुखी हैं।

पढि़ए-अमेरिका से पंगा लेने के लिए फिर तानाशाह किम जोंग ने उठाया घातक कदम, अब होगी आर-पार की जंग, नहीं थमेगा…

उन्होंने कहा कि इस घड़ी में सभी पुर्तगाली लोगों की ओर से शोक व्यक्त करते हैं। वह पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में मदीरा जांएगे। पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा ने ट्विटर पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से संपर्क करके घटना की पूरी जानी दी।

फोटो- फाइल

Related News