70 की उम्र भी रहेंगे जवान, बस दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें हमेशा रहेंगे सेहतमंद

img

अजब-गजब ।। आजकल जिंदगी की भागदौड़ में उम्र से पहले ही इंसान पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। अगर आपको एक ऐसा फार्मूला बता दिया जाए, जिससे आप 70 की उम्र भी जवान बने रह सकते हैं तो आपकी खुशी की ठिकाना नहीं रहेगा।

आयुर्वेद के डॉक्‍टर का कहना है क‍ि अगर आप इस फॉर्मूले की नियमित रूप से इस्‍तेमाल करते हैं तो 70 की उम्र में भी आप निरोग रहेंगे अौर बुढ़ापा पास नहीं फटकेगा।

पढ़िए- हिंदुस्तान के इस हथियार से डरे पाकिस्तान ने चीन से मांगी मदद, ड्रैगन ने दिया ये बड़ा हथियार

आयुर्वेद के डॉक्टर रविदत्त शर्मा का कहना है क‍ि इससे 70 की उम्र में भी भरपूर ऊर्जा भरी रहेगी। इंसान को रोज दूध पीना चाहिए। इससे वह ऊर्जा मिलेगी, जो रोजाना भागदौड़ से शरीर में कम हो रही है। रोज दूध पीने से शरीर में कभी कैल्शियम की कमी नहीं रहती है। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर दूध में रोजाना एक चम्‍मच गोंद कतीरा या कंकर का गोंद (शिलाजीत) मिलाकर पिया जाए तो बेहतर होगा। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसके रोजाना सेवन भी बुढ़ापे में बीमारी पास नहीं फटकेगी।

आयुर्वेद के डॉक्टर रविदत्त शर्मा का कहना है क‍ि इसमें एक बात ध्‍यान रखने योग्‍य है। हमेशा इस बता का ध्‍यान रखें कि गोंद कतीरा का इस्‍तेमाल सर्दियों में नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है। इस वजह से इसको गर्मियों में ही दूध में मिलाकर पीना चाहिए। गर्मियों में इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

उन्‍होंने कहा कि सर्दियों में दूध में कंकर का गोंद (शिलाजीत) मिलाकर पीना चाहिए। इससे शरीर को गर्माहट के साथ ही ऊर्जा मिलती है। उनका कहना है कि दूध में 4 से 5 ग्राम शिलाजीत रोजाना लेने से शरीर निरोगी रहता है। इससे शरीर में लगातार शक्ति बनी रहती है। उनके अनुसार, सर्दियों में दूध में शिलाजीत और गर्मियों में एक चम्‍मच गोंद कतीरा मिलाकर पीने से बुढा़पा पास नहीं फटकेगा।

फोटो- फाइल

Related News