Pakistani शख्स से शादी करके बुरी फंसी भारत की काजल, अब दर-दर भटक रही !

img

वर्ल्ड डेस्क। Pakistan की एक पूर्व भारतीय महिला को पहचान-पत्र के लिए इधर-उधर भटकना पढ़ रहा है। 3 महीने से भटकने के बावजूद Pakistan उसके पहचान-पत्र का Renewal नही कर रहा।

शारजाह निवासी इस भारतीय महिला ने 19 साल पहले अपना नाम, धर्म और राष्ट्रीयता बदल कर एक Pakistani आदमी से शादी कर ली थी, लेकिन इतना समय बीतने के बावजूद महिला के Pakistani राष्ट्रीय पहचान पत्र का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, काजल रशीद खान नाम की महिला ने 31 जुलाई को अपना Pakistani पहचान पत्र नवीनीकरण के लिए दिया था।

अभी तक महिला को उसका नया पहचान पत्र नहीं मिल पाया है, क्योंकि Pakistan में अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों को अभी सत्यापित किया जा रहा है। सामान्यत: इस पूरी प्रक्रिया में सात से 10 दिन लगते हैं और नया पहचान पत्र मिल जाता है।

पति ने की शिकायत

काजल के पति मोहम्मद रशीद ने समाचारपत्र से कहा, मैं NDRA को पिछले तीन महीने से लिख रहा हूं और हमने सारे अतिरिक्त दस्तावेज भी जमा करवा दिए हैं। लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। कराची में काजल के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी गयी है।

Related News