जानिए कैसा रहेगा 11 फरवरी का दिन, आज ये राशि वाले लोग रहेंगे खुशहाल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज चंद्रमा प्रथम राशि में है। कर्क राश‍ि वाले सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज वृष तथा मकर राशि के जातक कार्यों की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। कन्या राश‍ि वालों की जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। वृष तथा मीन के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

1. मेष राश‍िफल- आई टी और बैंकिंग फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें। पीला रंग शुभ है।

पढ़िए- आज के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, नहीं तो बिगड़ जाएंगे बने हुए काम

2. वृष राश‍िफल – व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- मित्रों के सहयोग से धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। गाय को केला खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल- आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। एम बी ए और बी टेक के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें। गरीबों में कम्बल का दान करें। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा।

6. कन्या राश‍िफल- राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- आई टी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु राश‍िफल- छात्रों के लिए सफलता भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। हनुमान जी की पूजा करें। सफेद आज का शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल- छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

Related News