जानिए कैसा रहेगा 9 फरवरी का दिन- आज शनि के कारण बिगड़ेंगे काम, सावधान रहें ये 3 राशियों के लोग

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज सूर्य मकर राशि में है। इस राशि के जातक कार्यों की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। वृष तथा मीन के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मिथुन तथा तुला के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क राश‍ि वाले शिव उपासना करें। वृश्चिक राश‍ि वाले जो शुगर के रोगी हैं वह सावधानी बरतें।

आज कन्या राश‍ि की लव लाइफ में तनाव आ सकता है। सिंह, धनु तथा तुला के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। वृष, कर्क तथा मकर की लव लाइफ बेहतर रहेगी। मीन राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। चन्द्रमा मीन में हैं।

1. मेष- राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी और बैंकिंग फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें। पीला रंग शुभ है।

पढ़िए- कुल 12 राशियों में सबसे अधिक ताक़तवर होती हैं ये राशियां, भगवान भी हमेशा देते हैं इनका साथ

2. वृष- व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन- धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। गाय को केला खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क- एम बी ए और बी टेक के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गरीबों में कम्बल का दान करें। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह- मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: धन का व्यय हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला- राजनीति से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आई टी,और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक- व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। किसी गरीब व्यक्ति को कम्बल का दान करें। पीला रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु छात्रों के लिए सफलता भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर- राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ – धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी। हनुमान जी की पूजा करें। सफेद आज का शुभ रंग है।

12. मीन- अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

Related News